दिनेशपुर में ‘द हिमालयन इम्पैक्ट ट्रस्ट’ (THIT) द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ग्रामीण समुदायों तक आवश्यक एवं निवारक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित।

खबर शेयर करें

रुद्रपुर:- द हिमालयन इम्पैक्ट ट्रस्ट (THIT) द्वारा शनिवार को दिनेशपुर स्थित सिक्स सिग्मा इंस्टीट्यूट में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में खानपुर पुरब, अनंतखेड़ा और आसपास के गांवों के 350 लोगों ने प्रतिभाग किया और निःशुल्क सेवाओ का लाभ लिया। द हिमालयन इम्पैक्ट ट्रस्ट (THIT) द्वारा आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, स्वास्थ्य जांच, दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी सप्लीमेंट और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गए। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों तक आवश्यक एवं निवारक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना था।

इस पहल का नेतृत्व द हिमालयन इम्पैक्ट ट्रस्ट ने किया। शिविर को लुकास टीवीएस रुद्रपुर के सीएसआर कार्यक्रम के तहत सहयोग मिला तथा उजाला सिग्नस हॉस्पिटल्स और सिक्स सिग्मा इंस्टीट्यूट ने इसमें सहभागिता की।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त द्वारा निर्माणाधीन स्टेट कैंसर चिकित्सालय का निरीक्षण, 39 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक कैंसर संस्थान का निर्माण।

शिविर का उद्घाटन रुद्रपुर विधायक श्री शिव अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती ज्योति ग्रोवर, लुकास टीवीएस के एचआर हेड श्री वी.पी. सिंह, द हिमालयन इम्पैक्ट ट्रस्ट की संस्थापक डॉ. श्रुति तिवारी और सिक्स सिग्मा इंस्टीट्यूट की निदेशक श्रीमती सीमा अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिविर में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने सामान्य स्वास्थ्य एवं महिला स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के साथ रक्तचाप और ब्लड शुगर की जांच की। ग्रामीणों को पोषण, स्वस्थ जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। जरूरतमंद लोगों को आवश्यक दवाइयों के साथ कैल्शियम, आयरन और मल्टीविटामिन जैसे स्वास्थ्य सप्लीमेंट और स्वास्थ्य संबंधी खाद्य सामग्री जैसे दलिया, तिल, चना आदि निःशुल्क वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक, डॉ. नितिन उपाध्याय ने पत्रकारों के साथ मुलाक़ात की।

शिविर में महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं, समय पर जांच और स्वास्थ्य जागरूकता की आवश्यकता को रेखांकित किया।

द हिमालयन इम्पैक्ट ट्रस्ट की संस्थापक डॉ.श्रुति तिवारी ने कहा, “गांवों के लोगों के साथ हमारे सीधे जुड़ाव और शिविर से पहले की गई तैयारियों के कारण इतनी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे। हमें बेहद खुशी है कि इस पहल के माध्यम से 350 लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। हमारा प्रयास यही है कि स्वास्थ्य सेवाओं को समुदायों के और करीब लाया जाए और उनका लाभ उन लोगों तक पहुंचे जिन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है।”

यह भी पढ़ें 👉  'राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस': आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे की 164वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन।

द हिमालयन इम्पैक्ट ट्रस्ट आगे भी स्वास्थ्य संस्थानों, कॉरपोरेट भागीदारों और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर उत्तराखंड के ग्रामीण और वंचित समुदायों में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, निवारक स्वास्थ्य देखभाल और स्वास्थ्य जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में काम करता रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad