नैनीताल पुलिस परिवार द्वारा अलौकिक एवं भव्य रूप से मनाया गया’श्री कृष्ण जन्मोत्सव’, स्टार नाइट शो के साथ आकर्षक झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- सरोवर नगरी में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक उल्लास और पुलिस परिवार की एकजुटता के अनूठे संगम के बीच शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत भव्यता के साथ मनाया गया। इस विशाल आयोजन में जिलेभर के पुलिसकर्मियों, उनके परिजनों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का विधिवत और भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथिगणों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस शुभ अवसर पर “मा० उच्च न्यायालय नैनीताल के माननीय न्यायमूर्ति श्री राकेश थपलियाल एवं माननीय न्यायमूर्ति श्री आलोक मेहरा, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री डीसीएस रावत, कुमाऊं मंडल आयुक्त श्री दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती, श्रीमती सरिता आर्या मा० विnधायक नैनीताल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.” विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न पर कार्यशाला का आयोजन,महिलाओं के लिये एक सुरक्षित एवं अनुकूल कार्य वातावरण।

जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित ‘स्टार नाइट शो’ इस पूरे समारोह का मुख्य आकर्षण रहा, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया,जी टीवी फेम गायिका वैशाली ने अपनी जादुई और सुरीली आवाज से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।लोकप्रिय लोक गायक नीरज चुफाल ने कुमाऊँनी संस्कृति की महक बिखेरते हुए पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं,अंतरराष्ट्रीय गायक विशाल प्रकाश ने अपनी ऊर्जावान और भावपूर्ण गायकी से संपूर्ण आयोजन स्थल को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया।विशाल डांस एंड क्रू, दिल्ली द्वारा अपने बेहतरीन नृत्य एवं सुंदर प्रस्तुति सबका मन मोह लिया।

इस अवसर पर त्योहार की दिव्यता को बढ़ाते हुए जनपद के विभिन्न थानों, सीपीयू (सिटी पेट्रोल यूनिट), यातायात विभाग, संचार शाखा और फायर स्टेशनों के पुलिसकर्मियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र और लीलाओं पर आधारित बेहद आकर्षक झांकियां तैयार की गईं।मुख्य अतिथियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने एक-एक झांकी का बारीकी से अवलोकन किया और पुलिसकर्मियों की कलात्मकता, रचनात्मकता और मेहनत की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  इग्नू की दिसंबर 2024 टर्म एंड की परीक्षाएं 02 दिसंबर से शुरू, विभिन केंद्रों में 8185 परीक्षार्थी होंगे शामिल ।

स्टार नाइट शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन के पश्चात, मध्य रात्रि के समीप मुख्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., उनकी धर्मपत्नी डॉ. नंदिता अरकेल, एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल श्रीमती अंजना नेगी, श्री रविकांत सेमवाल सीओ भवाली, श्री गौरव किरार मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल, श्री विमल प्रसाद सीओ लालकुआं, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन श्री हरकेश सिंह, श्री राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, श्री ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, कोतवाल मल्लीताल श्री राजेंद्र रावत, प्रभारी निरीक्षक तल्लीताल श्री हरपाल सिंह, श्री अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी, श्री महेश चंद्रा निरीक्षक यातायात भवाली सहित समस्त नैनीताल पुलिस परिवार ने पूरी श्रद्धा के साथ विधि-विधान से भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की। इस दौरान क्षेत्र और प्रदेश के जन-कल्याण की कामना करते हुए सामूहिक भजन-कीर्तन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने और इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सभी पुलिसकर्मियों, पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु माननीय अतिथियों द्वारा उन्हें आकर्षक उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस भव्य आयोजन ने न केवल पुलिस और जनता के बीच आपसी सौहार्द को मजबूत किया, बल्कि नैनीताल पुलिस परिवार के सामूहिक सांस्कृतिक कौशल का भी एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  4 जून को होगा कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, प्रशासनिक भवन का चुनाव।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad