नैनीताल:- नगर में स्थित बिड़ला चुंगी के जंगलों में वनाग्नि की सूचना पर शुक्रवार को नैना रैंज कार्यरत एक अस्थाई वन कर्मचारी की पहाड़ी चट्टान से फिसल कर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बिड़ला चुंगी निवासी आनंद लाल (53 वर्ष) पुत्र किशन राम शुक्रवार को लगभग 12 बजे जंगल में आग की सूचना पर आग बुझाने गया ,इसी दौरान पैर फिसलने से वह खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर परिवार व विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नैना रैंज के क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की ने बताया कि उक्त अस्थाई कर्मचारी फायर सीजन के दौरान कार्य पर रखा गया था विभाग को इसकी जानकारी दी गई है जाँच के बाद इस पर उचित कार्यवाई की जाएगी।

