नैनीताल के सेंट जेवियर्स स्कूल में ‘पृथ्वी दिवस’ का आयोजन, बच्चों ने ली हरियाली की शपथ।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स स्कूल में गुरुवार को ‘पृथ्वी दिवस’ शानदार और प्रेरणा दायी तरीके से मनाया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष कविता गंगोला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य नईम अली खान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, एवं प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, व स्टाफ ने पौधारोपण किया और बच्चों ने इस अवसर पर शानदार कविताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जूनियर छात्रों ने आर्ट प्रतियोगिता में भाग लिया।
मुख्य अतिथि ने बच्चो को हरियाली की शपथ दिलवाई तथा सारी धरती को अपने घर की तरह स्वच्छ और हरा-भरा रखने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य ने सभी को पौधारोपण और पौधों के रख रखाव पर ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर सेट जेवियर्स स्कूल के सभी छात्र-छात्राये,स्टाफ, शिक्षकगण की मौजूदगी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षिका सीमा ढैला व संचालन नेहा चन्द्रा ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मे सीबीसी ने की स्वच्छोत्सव 2025 की शुरुआत, एक दिन, एक घंटा, एक साथ के उद्देश्य के साथ स्वच्छता श्रमदान।
Ad Ad Ad