नैनीताल:- मौसम विभाग की ओर से 26 सितंबर को जनपद नैनीताल के लिए रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने 26 सितंबर (शनिवार) को जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। कक्षा 1 से 12वीं तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों के साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी शनिवार को बंद रहेंगे।जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल की ओर से 25 सितंबर को जारी आदेश में बताया गया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिलेमें कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।इसके साथ ही गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलनेतथा वर्षा के तीव्र दौर की आशंका जताई गई है प्रशासन नेआशंका जताई है कि तेज वर्षा के चलते जिले की नदियों औरनालों में जलप्रवाह बढ़ सकता है। संवेदनशील स्थानों परभूस्खलन की घटनाएं भी हो सकती हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी औरनिजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गयाहै।आदेश के अनुसार नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थानों और विद्यालयों पर यह आदेश लागू नहीं होगा, जहां विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं। इन संस्थानों में पूर्वनिर्धारित व्यवस्था के अनुसार शिक्षण कार्य एवं अन्यगतिविधियां संचालित की जा सकेंगी।जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रमअधिकारी को आदेश का सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों एवंआंगनबाड़ी केंद्रों में अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबधित के विरुद्ध आवश्यककार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।



