भीमताल में “कौशलम” में बिजनेस मॉडल्स का प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने अपने हुनर को स्टार्टअप आइडिया में बदला।

खबर शेयर करें

भीमताल/नैनीताल:-जनपद के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल में आयोजित “कौशलम ” जनपद स्तरीय प्रदर्शनी (डिस्ट्रिक्ट एक्सपो) में अपने एक से बढ़कर एक बिजनेस मॉडल को प्रदर्शित कर अपनी क्षमताओं से सबको आश्चर्य चकित कर दिया । इस प्रदर्शनी के लिए समस्त विकासखंडों से 34 विद्यालयों का चयन निर्धारित मानकों के आधार पर प्रतिभाग हेतु किया गया ।
कार्यकम का शुभारम्भ करते हुए डायट प्राचार्य श्री सुरेश चंद्र आर्य ने विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियो उनके मार्गदर्शक अध्यापकों एवं निर्णायकों का स्वागत कर कार्यक्रम का अवलोकन कर विद्यार्थियो का उत्साहवर्धन किया । विद्यार्थियो ने अपने प्रोडक्ट/प्रोटोटाइप सामग्री में ऐपन आर्ट ,हिमालयन औषधि से निर्मित साबुन, शैंपू,, इत्र , रूम फ्रेशनर , गो उत्पाद पूजन धूप चित्रकला ,आकर्षक कालीन थालपोश तोरण ,जूट से बनाए गए गुलदस्ते ,मोमबत्तियां ,चाय पत्ती, धूप बत्ती वानस्पतिक औषधि , रिंगाल से बनी सूप एवं टोकरी ,मडुवा बिस्किट ,जैविक अचार एवं पहाड़ी पीसी नून ,चना बर्फी , कोकून से सजावटी शो पीस आदि बहुत सी दैनिक जीवन में उपयोगी सामग्रियां विभिन्न स्टाल में प्रदर्शित की I
निर्णायक मंडल के अवलोकन एवं निरीक्षण पश्चात प्रथम पुरस्कार राजकीय इंटर कॉलेज चौरलेख ,द्वितीय पुरस्कार राजकीय इंटर कॉलेज ताड़ीखेत , तृतीय पुरस्कार राजकीय इंटर कॉलेज हलसो कोरड एवं सांत्वना पुरस्कार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनभूलपुरा को प्रदान किया गया।
इसके साथ ही वर्ष 2025 -26 के उद्यमशील शिक्षक पुरुस्कार हेतु चयनित 8 शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। जिनमें श्रीमती दीपा रैकवाल, श्री दुर्गा प्रसाद, श्रीमती रेखा गढ़िया, श्री धीरेंद्र जोशी, श्री नीरज जोशी, श्रीमती ज्योति द्विवेदी, श्री चंदन राम आर्य , श्रीमती दीप्ति बोरा सम्मिलित थे।
इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ ज्योतिर्मय मिश्र एवं मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य व एन. ई.पी . 2020 को ध्यान रखकर यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है, जिसमें पर्वतीय ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने उद्यमी बनकर सफलता की राह पकड़ी है। अब नौकरी मांगने की अपेक्षा नौकरी देने वाले बनने लगे हैं
प्रथम तीन स्थान प्राप्त विद्यालय राज्य स्तर के प्रदर्शनी में जनपद नैनीताल का प्रतिनिधि करेंगे
निर्णायक मंडल में असिस्टेंट प्रोफेसर वैभव पंत , उद्यम लर्निंग फाउंडेशन से नीरज पांडे आदि शामिल थे ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता ललित प्रसाद तिवारी, डॉ शैलेंद्र सिंह धपोला,श्रीमती रेखा तिवारी, श्रीमती कवितामाहरा ,डाoविनीतबैरागी, अमरजीत चौधरी व डी एल एड प्रक्षिशु उपस्थिति रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उपजिलाधिकारी हल्द्वानी के नेतृत्व में नंधौर नदी के चैनलाईज़ेशन हेतु संयुक्त निरीक्षण।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad