नैनीताल में”जनहित संस्था”द्वारा प्रभारी अधिशासी अधिकारी से शिष्टाचार भेंट, ई-रिक्शाओं की संचालन अवधि बढ़ाने की मांग।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर की सक्रिय समाज सेवी संगठन”जनहित संस्था” द्वारा नगर अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र चौधरी के मार्ग निर्देशन में संस्था का शिष्टमंडल बुधवार को संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट,श्रीमती दिव्या साह के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद नैनीताल के प्रभारी अधिशासी अधिकारी दीपक बबोला से संस्था के पूर्व अनुरोध पत्र के क्रम में शिष्टाचार भेंट की, जिसमें माल रोड में संचालित ई-रिक्शाओं को सायंकाल में प्रतिबंधित अवधि के बाद पूर्ण तया बन्द न किये के सम्बन्ध में स्थानीय जन भावनाओं को दृष्टि में रखते हुए रात्रि में कम से कम 10 या 10:30 बजे तक संचालित किया जाना चाहिए ताकि तल्लीताल से मल्लीताल आने वाले व्यक्तियों को आने-जाने में सुविधा उपलब्ध हो सके। इस सम्बन्ध में शिष्टमंडल द्वारा मालरोड में संचालित ई-रिक्शाओं को रोड खुलने के बाद अति आवश्यक कार्य से आने -जाने वाले व्यक्तियों एवं बिमार व्यक्तियों को अस्पताल लाने में हो रही असुविधा के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया गया। प्रभारी अधिशासी अधिकारी द्वारा शिष्टमंडल को आश्वस्त किया गया कि इस संबंध में सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी और संस्था को तदानुसार अवगत कराया जायेगा। शिष्टमंडल में संस्था के महासचिव महेश चन्द्र आर्य,श्रीमती ममता साह व भुवन कुमार सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य न्यायरक्षक श्री सोहन तिवारी द्वारा दमदार पैरवी पर एससी-एसटी एक्ट के अभियुक्तगण दोष मुक्त।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad