हल्द्वानी में अवैध रूप से शराब परोसने वालों के विरुद्ध संयुक्त प्रवर्तन अभियान,सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी:- नगर मे प्रशासन, नगर निगम एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार को डेयरी गली (मंगल पड़ाव चौकी के पास) क्षेत्र में अवैध रूप से शराब परोसने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान डेयरी गली में कई रेस्टोरेंट्स में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। कुछ स्थानों पर ग्राहक और प्रतिष्ठान स्वामी टीम को देख कर मौके से फरार हो गए। क्षेत्र में तीन से अधिक स्थानों पर अवैध रूप से देसी एवं विदेशी शराब की पेटियाँ परोसी जा रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में 5 जुलाई को'उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी' की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, उत्तराखंड के कई गंभीर मुद्दों पर होगी चर्चा।

अभियान के दौरान तीन से अधिक पेटियाँ देसी एवं विदेशी शराब की जब्त की गईं। 2 प्रतिष्ठान संचालकों को मौके पर पकड़ा गया जबकि 6 अज्ञात के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा 8 उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध चालान जारी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ज़िला न्यायालय के अधिवक्ता चैम्बर निर्माण की मांग को लेकर रहे कार्य से विरत, प्रदेश व्यापी आंदोलन को दिया समर्थन।

संयुक्त प्रवर्तन टीम में ऋचा सिंह, नगर आयुक्त हल्द्वानी, गोपाल सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, राहुल शाह, एसडीएम हल्द्वानी एवं आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट तथा नगर निगम की टीम उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें 👉  जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के समक्ष गलत तथ्य प्रस्तुत करने पर बड़ा फैसला, जिला मजिस्ट्रेट ने किया शस्त्र लाइसेंस निरस्त।

यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा ताकि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad