आयुक्त कुमाऊँ मंडल ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश,जनता से अपील प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का करे पालन।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- कुमाऊँ मंडल में लगातार हो रही बारिश एवं मौसम विभाग द्वारा सभारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किये जाने के दृष्टिगत आयुक्त कुमाऊँ मंडल व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों (नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर) को एहतियातन पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्राणी उद्यान कर्मचारी संघ, नैनीताल की बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी से मिलेगा शिष्टमंडल।

आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि, सभी जनपदों में जिला आपदा कंट्रोल रूम, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहें।
कुमाऊँ आयुक्त ने सभी कार्यदायी संस्थाओं लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, एनएच, सिंचाई, विद्युत, पेयजल निगम, ब्रिडकुल, ग्रामीण निर्माण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा जाए और जेसीबी एवं पर्याप्त मैनपावर संवेदनशील स्थलों पर तैनात की जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि नदियों, नालों, गधेरों के किनारे एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए, किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में धरोहर बाल आश्रय केंद्र में ग्राफिक एरा एनएसएस भीमताल इकाई द्वारा सार्थक जनसेवा कार्यक्रम आयोजित, सामाजिक जिम्मेदारी के साथ खुशियों का प्रवाह।

आयुक्त ने आम जनता से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में सक्षम सेंटर का शुभारंभ : वित्तीय साक्षरता से सशक्त होंगी ग्रामीण महिलाएँ।

देखे विडियो:-

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad