नैनीताल रोड पर वाहन पर गिरा बोल्डर, सभी यात्री सुरक्षित।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- मूसलाधार बारिश के कारण नैनीताल हल्द्वानी मार्ग पर दोगांव के पास बड़ा हादसा उस समय टल गया जब पहाड़ से अचानक भारी बोल्डर हल्दानी से नैनीताल आ रही चलती हुई कार पर आ गिरा, बोल्डर कार के किनारे से टकराया और बड़ा नुकसान होने से बच गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन में सवार टेक्सी चालक और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार भूस्खलन के कारण नैनीताल रोड बेहद जोखिम भरी हो चुकी है।वहीं, प्रशासन ने यात्रियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे फिलहाल इस मार्ग पर सफर करने से बचें,मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश के चलते भूस्खलन की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बी.एस.सी.की छात्रा ने की आत्महत्या,क्षेत्र में शोक की लेहर।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad