उपलब्धि: वरिष्ठ पत्रकार और लेखक डॉ.गिरीश रंजन तिवारी ‘राजभाषा गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित, उत्तराखंड से सम्मान प्राप्त करने वाले एकमात्र लेखक।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक एवं कुमाऊँ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी का केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों में देशभर से 13 लेखकों को यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई है जिनमें उत्तराखंड से यह सम्मान प्राप्त करने वाले डॉ. तिवारी एकमात्र लेखक हैं। पुरस्कार के तहत प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और एक लाख रुपए की राशि दी जाएगी। पुरस्कार 14 सितंबर को हिंदी दिवस समारोह के अवसर पर मुंबई में आयोजित छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में गृह मंत्री अमित शाह प्रदान करेंगे। डाॅ. तिवारी को यह पुरस्कार उनकी पुस्तक ‘अतीत से वर्तमान तक : नैनीताल का नगर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा’ के लिए प्रदान किया गया है। इस पुस्तक में नैनीताल के इतिहास, राजभवन के निर्माण, वास्तुकला तथा सामाजिक-सांस्कृतिक विकास का विस्तृत एवं शोधपरक वर्णन है।

यह भी पढ़ें 👉  सचिन नेगी नगर अध्यक्ष नियुक्त,पार्टी हाईकमान का किया आभार व्यक्त।

डॉ. गिरीश रंजन तिवारी हिंदी लेखन, पत्रकारिता और हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए अमेरिका, हंगरी और मॉरीशस के भारतीय दूतावासों सहित थाईलैंड और सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्थाओं व विश्वविद्यालयों से सम्मानित हो चुके हैं। उन्होंने पत्रकारिता पर तीन पुस्तकें लिखी हैं। उनके दो दर्जन से अधिक शोध पत्र और एक हजार से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें उत्तराखंड रत्न, आरटीआई अवार्ड और अंतर्राष्ट्रीय भारत सम्मान अचीवर्स अवार्ड सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मे 7 सितम्बर को वार्षिक कयाकिंग एवं तैराकी प्रतियोगिता, पंजीकरण के लिए सम्पर्क करे....
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad