नैनीताल में ‘जनहित संस्था’द्वारा बैठक आयोजित,नगर की समस्याओं पर चर्चा एवं विचार विमर्श।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर की सक्रिय समाज सेवी संगठन जनहित संस्था ने अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में रविवार को पिलग्रिम हॉल में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया, जिसमे नगर की समस्याओं पर चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया।
जिन बिन्दुओ में विचार विमर्श किया गया उन्मे नैनीताल क्लब से बी.डी.पांडे तक वाहनो के संचालन के संबंध में, रेमजे अस्पताल की दुर्दशा के सम्बंध में, टैक्सी बाइक के किराया निर्धारण के संबंध में, शहर के सुलभ शौचालयों की दयनीय स्थिति के सबंध में नगर पालिका से संपर्क करने के लिए एवं नगर के समाज सेवकों को सम्मानित करने के संबंध में विचार किया गया।
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती दिव्या साह, आलोक साह, अशोक तिवारी, सिद्धार्थ बिष्ट, टी०एस खम्पा उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें 👉  महाविद्यालय बेतालघाट मे 'जीरो डिस्क्रिमिनेशन डे' के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad