नैनीताल:- दयानंद विद्या मंदिर में शुक्रवार को विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े हर्ष, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय को वर्ष 2004 से मान्यता प्राप्त है और तब से विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहा है। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, सामाजिक, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया जाता है।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि आलोक जोशी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व नैनी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री गिरीश सनवाल एवं अन्य अतिथियों, सभी अभिभावकों का विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जया जोशी ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, विद्यार्थियों की प्रगति तथा वर्षभर आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, ‘विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि उन्हें अनुशासित, आत्मनिर्भर, जिम्मेदार और अच्छे नागरिक के रूप में तैयार करना भी है’।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कीं। बच्चों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, लोक नृत्य, नाटक, कविता एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
विद्यालय की सफलता में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्रीमती दीपा रावत, श्रीमती अनीता जंतवाल, श्रीमती दिव्या वर्मा, श्रीमती गीता एवं श्रीमती रेनू ने विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं विद्यालयी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों को कार्यक्रम की तैयारियों के लिए अभ्यास कराया तथा उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का महत्व समझाया।
वार्षिकोत्सव के अवसर पर शिक्षिकाओं के योगदान की भी विशेष रूप से सराहना की गई। प्रधानाचार्या श्रीमती जया जोशी ने विद्यालय के सुचारु संचालन, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और शिक्षकों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रीमती दीपा रावत ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सहयोग किया। श्रीमती अनीता जंतवाल ने कार्यक्रम की तैयारियों और विद्यार्थियों के अनुशासन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्रीमती दिव्या वर्मा ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अभ्यास एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में सहयोग किया। श्रीमती गीता ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम के विभिन्न चरणों की तैयारी में मार्गदर्शन दिया, जबकि श्रीमती रेनू ने बच्चों की प्रस्तुतियों, अभ्यास और आयोजन संबंधी कार्यों में सक्रिय सहयोग किया।विद्यालय की पूर्व शिक्षिका शिवानी मैम का भी विद्यालय एवं विद्यार्थियों के प्रति योगदान रहा। उन्होंने वार्षिकोत्सव की तैयारियों और आयोजन से संबंधित कार्यों में भी उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन को विद्यालय परिवार द्वारा सराहा गया। विद्यालय परिवार ने उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी शिक्षिकाओं के सामूहिक प्रयास से वार्षिकोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती जया जोशी ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।
विद्यालय का यह वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक यादगार अवसर रहा। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।









