गोला नदी में खनन गतिविधियों में कार्यरत श्रमिकों के लिए कल्याणकारी कार्यक्रम, शीत ऋतु से बचाव हेतु कंबलों का वितरण।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- जिलाधिकारी नैनीताल श्री ललित मोहन रायल द्वारा जनपद में खनन गतिविधियों में कार्यरत श्रमिकों के कल्याण हेतु स्वीकृत निधि के अनुपालन में आज गोरा पड़ाव खनन गेट में कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया , ‘हर दिल तिरंगा’ थीम पर रैली निकाली गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत मा.विधायक लालकुआं श्री मोहन सिंह बिष्ट, उप जिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह, डीएलएम वन निगम हल्द्वानी धीरेश बिष्ट तथा जिला खनन अधिकारी नवीन सिंह की उपस्थिति में गोरा पड़ाव खनन गेट पर खनन कार्यों में संलग्न 600 से अधिक श्रमिकों को शीत ऋतु से बचाव हेतु कंबलों का वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न, पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध,मांग के अनुरूप गैस की आपूर्ति।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण हेतु शासन एवं जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रहेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर जनपद मे औचक निरीक्षण।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad