जिलाधिकारी द्वारा 23 सितंबर को नैनीताल नगर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित,मां नंदा-सुनंदा के शोभायात्रा/डोला विसर्जन का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर के ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव का विधिवत समापन दिनांक 23 सितंबर (बुधवार) को प्रस्तावित है। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा के साथ मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त ने ट्रांसपोर्ट नगर, हल्द्वानी का निरीक्षण किया, अधिकारियों के साथ मौके पर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

महोत्सव के समापन अवसर पर नैनीताल नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के पहुंचने तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के दृष्टिगत नैनीताल नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, गैर-सरकारी (निजी) विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 23 सितंबर(बुधवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री नंदा देवी महोत्सव:-हजारो श्रध्दालुओं ने किए दर्शन, पंच आरती मे हुए शामिल।

उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को समस्त संबंधित शिक्षण संस्थानों से आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुलपति प्रो. दीवान.एस. रावत के नेतृत्व में रिकॉर्ड समय में परीक्षा परिणाम घोषित, सत्र नियमित करने की दिशा में बड़ा कदम।
Ad Ad Ad Ad Ad