नैनीताल:- स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण कराने के उद्देश्य से कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को एक अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ऐसे विद्यार्थी, जो निर्धारित समय में अपना पंजीकरण या आवेदन प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर पाए हैं, उन्हें प्रवेश संबंधी औपचारिकताएँ पूरी करने का अवसर मिलेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 29 एवं 30 अक्टूबर 2026 को आवेदन पत्रों की समीक्षा एवं प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए रिव्यू एंड प्रोसेस की कार्रवाई की जाएगी।
इस व्यवस्था के तहत विद्यार्थी निर्धारित तिथि पर अपना पंजीकरण कर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। संबंधित विभागों एवं शिक्षकों द्वारा आवेदन पत्रों की समीक्षा, प्रवेश अनुमोदन तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाएँ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएँगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने का अवसर मिल सके और प्रवेश संबंधी कार्यवाही समयबद्ध ढंग से संपन्न हो।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 30 अक्टूबर 2026 के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए कोई अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन एवं प्रवेश संबंधी सभी आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण करना संबंधित विद्यार्थियों की जिम्मेदारी होगी।
कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए प्रवेश हेतू तिथी निर्धारित,28 अक्टूबर को पंजीकरण,29 और 30 अक्टूबर को होगी समीक्षा एवं प्रवेश प्रक्रिया।




