नैनीताल:- नगर के उच्च शिक्षण संस्थान डी.एस.बी.परिसर के छात्र संघ चुनाव की आज घोषणा कर दी गई । जिसमें चुनाव 29 सितंबर को होंगे। चुनाव अधिकारी प्रॉफ मनोज आर्य को बनाया गया है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष छात्रा,सचिव ,संयुक्त सचिव छात्रा ,कोषाध्यक्ष छात्रा, सांस्कृतिक सचिव ,संकाय प्रतिनिधि हेतु संपन्न होगा । चुनाव अधिकारी डॉ मनोज आर्य ने बताया कि कार्यक्रम अनुसार 23 सितंबर को अधिसूचना जारी ,24 सितंबर को नामांकन हेतु प्रपत्रों की बिक्री ,25 सितंबर को नामांकन,26 सितंबर को जांच तथा वापसी, 28 सितंबर को आम सभा तथा 29 को मतदान ,मतगणना ,परिणाम तथा शपथ होगी । अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रॉ. संजय पंत ने बताया कि चुनाव में लिग दोह समिति के नियमों का पालन करना होगा ।इस अवसर पर डॉ गगन ,डॉ ललित तिवारी ,बृजेश जोशी ,नंदन बल्लभ पालीवाल , डी एस बिष्ट ,राहुल , हेमंत, सी बी जोशी आदि शामिल रहे।



