भीमताल/नैनीताल:-श्रीमती हरिप्रिया शाह का जन्म नैनीताल के भूमिया धार में श्रीमती मोहनी देवी एवं श्री भवानी दास शाह के घर में हुआ।आपका विवाह श्री चन्द्र लाल शाह के साथ हुआ।आपके तीन सुपुत्र रविन्द्र कुमार,प्रभात कुमार, राजेन्द्र कुमार तथा पुत्रवधू सुमन शाह,जया शाह,बबीता शाह,नाती-नातिन में दिब्यांसु, काब्या, जिंगेस, योगिता, रामांशु, शुभआशीष हैं। श्रीमती हरिप्रिया शाह का आकस्मिक निधन दिनांक १५-०७-२०२६ को भीमताल में अपने आवास में ९७ वर्ष की उम्र हुआ।
हरिप्रिया शाह कुमाऊं अंचल की एक सर्वश्रेष्ठ चित्रलेखा थी।आप कुमाऊंनी लोक चित्रकला ऐपण विधा की सभी विधाओं की सर्वश्रेष्ठ जानकार थी,आप ऐपण कला में पट्टा चित्रण व वर बूंद विधा के साथ साथ भूमि चित्रण की भी कुशल ऐपणकार थी। कुमाऊंनी लोक शिल्प विधा ” डिकर” मूर्ति कला की भी आप कुशल रचना कर्मी थी।
आप विगत कई वर्षों से पारम्परिक लोक संस्था परम्परा नैनीताल के द्वारा आयोजित भारतीय नववर्ष मिलन समारोह में होने वाले विविध कार्यक्रमों में विशिष्ट अतिथि के रूप में,निर्णायक के रूप में तथा सम्मानित होने वाली विभूति के रूप में आप की हमेशा सक्रिय भागीदारी व आशीर्वाद परम्परा को प्राप्त होता रहा।
पारम्परिक लोक संस्था परम्परा नैनीताल द्वारा वर्ष २०११ में भारतीय नववर्ष मिलन समारोह के शुभ अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक श्री विजय राघव पंत द्वारा ऐपण विधा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
आपको अनेक संस्थाओं के द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
आप एक कुशल ऐपणकार के साथ साथ एक कुशल आदर्श ग्रहणी भी थी। आपके दर्जनों चित्र भीमताल(खूटानी)स्थित लोक संस्कृति संग्रहालय में संग्रहीत हैं।
संस्था के बृज मोहन जोशी ने बताया कि, ‘अभी पिछले कुछ दिन पूर्व ही मैं पदम् श्री डा. यशोधर मठपाल जी से मेहरा गांव भीमताल में डिकरे की कार्यशाला में भेंट होने पर हरिप्रिया साह जी की कुशलक्षेम पूछ रहा था।
किन्तु अचानक यह समाचार अत्यन्त ही दुखद समाचार लेकर आया।
आपके आकस्मिक निधन से कुमाऊंनी लोक चित्रकला ऐपण विधा के क्षेत्र में एक शून्यता पैदा हो गयी है उसे निकट भविष्य में भर पाना अत्यंत कठिन होगा।आपकी मधुर स्मृतियां सदैव आपका स्मरण कराती रहेगी’।
पारम्परिक लोक संस्था परम्परा परिवार अपनी अश्रुपूरित पुष्पांजली श्रृद्धांजलि अर्पित करता है।श्रृद्धांजलि अर्पित करने वालों में परम्परा परिवार कि अध्यक्ष श्रीमती कमला जोशी,मनोज जोशी, अनुभा जोशी,प्रशान्त कपिल, मीनू कपिल,त्वरिता कपिल, गीता कपिल,आदि उपस्थित रहे।



