ग्राफिक एरा भीमताल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह आयोजित, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।

खबर शेयर करें

भीमताल नैनीताल:- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपायों पर प्रकाश डालना था।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में जल्द शुरू होगा वाहन पार्किंग का निर्माण कार्य,100 से 150 वाहनों की पार्किंग की सुविधा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एस०पी क्राइम नैनीताल डॉ० जगदीश चन्द्रा, टीआई भीमताल एवं भवाली शिवराज सिंह उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग आदतों तथा हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान आंकड़ों के आधार पर सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, उनकी गंभीरता और उनसे बचाव के उपायों पर सार्थक चर्चा की गई। वक्ताओं ने तेज गति, लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी को दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताया गया तथा विद्यार्थियों से जिम्मेदार नागरिक बनकर नियमों का पालन करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला न्यायालय,नैनीताल को बम से उड़ाने की धमकी,पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर...

परिसर निदेशक द्वारा सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की गई, एवं सभी टीम का धन्यवाद अदा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: समाजसेवी के प्रयासो से सूखे सदियों पुराने धारे में जगेगी जीवन की आस, 'सारा' योजना से किया जाएगा पुनर्जीवित।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad