डी.एस.बी.परिसर के ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम, क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख डॉ हरीश रौतेला हुए शामिल।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- डी.एस.बी.परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में मंगलवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ तथा ‘मिशन ग्रीन’ में क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख डॉ हरीश रौतेला शामिल हुए उन्होंने पदम ,बांज ओक ,बुरांस तथा देवदार के पौधे लगाए । डॉ हरीश रौतेला का पर्यावरण की जागरूकता में विशेष योगदान रहा है उन्होंने पांच लाख से ज्यादा पौधे लगाए है तथा हरेला महोत्सव को विशेष पर्यावरणीय कार्यक्रम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान किया।इस अवसर पर डॉ रौतेला ने कहा कि, ‘प्रकृति के प्रति हमारी भूमिका हमें जीवन के प्रति सकारात्मक करती है । एक पेड़ मां के नाम हमारी संस्कृति का परिचायक है’ । विभागाध्यक्ष प्रॉo ललित तिवारी ने कहा कि, ‘पौधे लगाना हमारा प्रथम कर्तव्य है’। इस अवसर पर डॉ रौतेला ,अभिषेक जी को शॉल उड़ाकर तथा पौधों के फ्लायर भेट कर सम्मानित किया गया । डॉ रौतेला ने उत्तराखंड के खेती तथा खेत बचाओ आंदोलन पर भी चर्चा की ।पौधारोपण में कार्यपरिषद के सदस्य अरविंद पड़ियार , अभिषेक जी , प्रॉoआर की जोशी ,डॉ महेंद्र राणा ,अभिराम पंत , डॉ भुवन आर्य ,डॉ मोहित रौतेला ,डॉ दीपक मेलकानी ,डॉ एल एस लोधियल , डॉ किरण बरगली , मोहित खाती ,लीला ,शीतल आदि शामिल रहे । बाद में डॉ रौतेला ने परिसर का हिमालयन म्यूजियम भी देखा तथा दुर्लभ सिक्कों देखे । इस दौरान डॉ पूरण अधिकारी ,डॉ हरदयाल ,डॉ भुवन शर्मा शामिल रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के सेंट मैरीज काॅन्वेंट में राज्य की पहली एआई एवं रोबोटिक्स लैब का भव्य उद्घाटन, उपलब्धता और अनुसंधान एवं विकास में तेजी।
ADVERTISEMENTS Ad Ad