नैनीताल में यूथ कांग्रेस की नगर इकाई द्वारा केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त करने की मांग।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- सरोवर नगरी में मंगलवार को यूथ कांग्रेस की नगर इकाई द्वारा नगर अध्यक्ष बंटू आर्या के नेतृत्व में सोमवार को दिल्ली में जंतर-मंतर में अपने हक की आवाज उठा रहे छात्र-छात्राओं,नौजवानों पर बर्बरता से लाठी चार्ज के विरोध में पंत पार्क, मल्लीताल में केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया।
नगर अध्यक्ष बंटू आर्या ने कल हुई बर्बरता को लोकतंत्र को शर्मसार व मानवीय मूल्यों का हनन करने वाला घटनाक्रम बताया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष,नगर कांग्रेस नैनीताल अनुपम कबड्वाल ने कहा, ‘निरंतर हो रहे पेपर लीक व देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं व छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित करने के बजाय केंद्र की हिटलरसाही वाली सरकार ने बल प्रयोग कर, उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण व अमानवीय है’। कल की घटना में छात्राओं पर अत्याचार व बल प्रयोग ने मोदी सरकार की “बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ” स्लोगन की पोल खोल दी है। इस अवसर पर उपस्थित अन्य कांग्रेसजनों द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त करने की मांग करी।
प्रदर्शन में पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी(मंटू),संजय कुमार(संजू),पूर्व दायित्वधारी रईस भाई,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडेय,प्रेम शर्मा,धीरज सिंह बिष्ट,त्रिभुवन सिंह फर्त्याल,पूर्व उपसचिव व्यापार मंडल कनक साह,जिलाध्यक्ष यूथ सेवादल कमल जोशी,राजू लाल,प्रदीप सहदेव,विरेंद्र सिंह बिष्ट,पूर्व सभासद दीपक कुमार(भोलू),योगेश साह,महिला कांग्रेस से सुनीता आर्या,गीता मंडल,देवकी देवी,सभासद अंकित चंद्रा,नगर अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ प्रमोद कुमार, ललित कुमार चनियाल,अधिवक्ता गोविंद कुमार,जिलाध्यक्ष NSUI शार्दूल नेगी, विधानसभा अध्यक्ष NSUI अभिषेक कुमार, छात्रसंघ महासचिव आयुष कुमार, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष फैजान,जिला कार्यकारी अध्यक्ष सोशियल मिडिया दीपक महरा,प्रदेश सचिव एस.सी.प्रकोष्ठ महेन्द्र कुमार,सूरज प्रसाद,नफीस अहमद, शुभान अली,दिनेश पांडे, दीपक जोशी आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मे 5 ए साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ,14 टीमो ने किया प्रतिभाग।
ADVERTISEMENTS Ad Ad