जिलाधिकारी द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर कार्यवाही,गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर।

खबर शेयर करें

नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। न्यायालय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन नैनीताल ) विवेक राय द्वारा पाडलीपुर मोटाहल्दू निवासी सुरेश चन्द्र जोशी को क्षेत्र में अवैध शराब की तस्कारी के मामले में चार माह , निर्मल कॉलोनी पश्चिमी राजीवनगर लालकुऑ निवासी राजेश कुमार उर्फ बिट्टु को अवैध शराब की तस्कारी के मामले में चार माह, बनभूलपुरा के वसीम को अपराधिक गतिविधियों मे लिप्त रहने एवं चोरी चपाटी में भी लिप्त पाये जाने पर चार माह, ग्राम नाथुपुर पाड़ली लामाचौड निवासी धर्मेन्द्र सागर को अपराधिक किस्म का व्यक्ति एवं अवैध शराब की तस्कारी के मामले में तीन माह तथा बनभूलपुरा के सैफ अली को अपराधिक दुस्साहिक किस्म का व्यक्ति, गली मौहले में चोरी चपाटी कर अवैध रूप से धनोपार्जन करने पर एक माह के लिए जिला बदर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में श्री राम सेवक सभा की कार्यकारिणी बैठक संपन्न,नगर में कार्यक्रमो के आयोजन की रुपरेखा तय।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने कहा कि जिला बदर की अवधि में संबंधित आरोपितों को जनपद की सीमा से बाहर रहना होगा। आदेशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कैडेट गौरव सिंह बिष्ट का 'यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम-2026' के लिए चयन, एनसीसी प्रशिक्षण और उत्कृष्ट प्रदर्शन से हासिल किया कैंप में स्थान।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय ने बताया कि जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है ताकि जिले में कानून व्यवस्था का राज कायम रहे इसको लेकर समय-समय पर अराजक तत्व ऑन के खिलाफ एक्शन लेना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा उसे किसी भी रूप में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकार जगदीश चंद्र जोशी को मातृ शोक।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad