राज्य स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ का शानदार प्रदर्शन, ऑल ओवर चैंपियनशिप ट्रॉफी का भव्य स्वागत।

खबर शेयर करें

पिथौरागढ:- जनपद के खिलाड़ियों द्वारा राज्य स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के साथ ऑल औवर चैम्पियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। पिथौरागढ पहुंची ट्रॉफी को खेल समन्वयक जितेन्द्र सिंह वल्दिया के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा तरुण कुमार पंत को सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉  इग्नू में जुलाई 2025 सत्र में नए प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन शुरू।

विगत अक्टूबर माह में हुए राज्य स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन रहा। जिसमें 23 स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक व 7 कास्य पदक जीतकर ओल ओवर चैम्पियनशिप कप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। देहरादून से पिथौरागढ पहुंची ट्रॉफी को एक समारोह में खेल समन्वयक जितेन्द्र सिंह वल्दिया के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा तरुण कुमार पंत को सौंपी गई। इस अवसर पर ट्राफी के पिथौरागढ पहुंचने पर समस्त खेल से जुड़े शिक्षको व कार्यरत कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पडी व मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर विक्रम सिंह भंडारी, हरीश पंत, त्रिलोचन जोशी, हीरा खिमाल, संजय भट्ट, जे पी वर्मा, दिनेशवर भट्ट , सौरभ चंद , इन्द्रा , किरन, मनोज शाही,मनोज विश्वकर्मा,कुण्डल सौन,ललित बसेडा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हड़ताली:- 'गौतम गोत्रीय-सामगानाम उपाकर्म', जानिये कुछ बहुमूल्य जानकारी....

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad