नैनीताल:- माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी जी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल के राजकीय इंटर कालेज नौकुचियाताल नैनीताल में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य गोपाल स्वरूप कोहली द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया, तत्पश्चात् अध्यापक श्री राजेंद्र सिंह भंडारी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया । शिविर में डॉ शुभाना द्वारा कैंसर के प्रकार व कैंसर होने के कारण तथा कैंसर से बचाव के तरीके के विषय सरल शब्दों में जागरूक किया गया। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विश्व कैंसर दिवस पर प्रकाश डालते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलाप जैसे निशुल्क विधिक सहायता तथा उनकी पात्रता के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराई है। साथ ही एन0 डी0पी0एस0 एक्ट के विषय में छात्रों को विधिक जानकारी दी गई जिसमें सजा का प्रावधान,जुर्माना बताया गया। शिविर में एम0 वी0 एक्ट के विषय में भी जानकारी उपलब्ध करते हुए रोड सेफ्टी के नियम,चालान सम्बन्धित जानकारी,जुर्माना या सजा के प्रावधानों की विधिक जानकारी उपलब्ध कराई गई।




