सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में एन.सी.सी.वार्षिक शिविर, विभिन्न प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

खबर शेयर करें

भवाली/नैनीताल:- 79 यूके बटालियन एनसीसी, नैनीताल द्वारा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता की निगरानी में विभिन्न प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

दिन की शुरुआत पीटी, ड्रिल, फायरिंग, माउंटेन इक्विपमेंट क्लास तथा आधुनिक समय में ड्रोन के उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण के साथ हुई। इस दौरान कैडेटों को ड्रोन की कार्यप्रणाली एवं उसकी तकनीकी विशेषताओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त कैडेटों की रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने हेतु कला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त ने नैनीताल जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता तथा विभागीय अधिकारी यशपाल सिंह रावत ने कैडेटों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय में बी.एस.सी.प्रथम सेमेस्टर प्रवेश हेतु डेटा संशोधन का अवसर,15 जुलाई को जारी होगी वरीयता सूची।

इस अवसर पर कैडेटों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी कैडेटों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में 'एलुमनाई मीट 2025' का भव्य आयोजन, पुरानी यादे हुई ताजा।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता, ग्रुप कैप्टन मधु सैंगर, सूबेदार मेजर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट चंचल सिंह, सूबेदार तिरभुवन चंद्र तथा यशपाल सिंह रावत उपस्थित रहे। शिविर में आयोजित सभी गतिविधियों में कैडेटों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad