नैनीताल के मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने जम्मू में रचा इतिहास, नेशनल वोविनम चैंपियनशिप में जीते 13 पदक।

खबर शेयर करें

रिपोर्ट:- शीतल तिवारी,नैनीताल।

नैनीताल:- जम्मू-कश्मीर के जम्मू स्थित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, भगवती नगर में आयोजित 15वीं नेशनल वोविनम चैंपियनशिप में नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड का नाम रोशन किया। वोविनम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्लब के 15 सदस्यीय दल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 2 रजत और 7 कांस्य समेत कुल 13 पदक अपने नाम किए।

क्लब के अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, सचिव विनोद कुमार वैद्य तथा टीम हेड एवं मुख्य कोच विष्णु सर के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने देशभर से पहुंचे प्रतिभागियों को कड़ी चुनौती दी। सीनियर वर्ग में सागर सिंह अधिकारी ने -50 किलोग्राम और सिद्धार्थ सिंह ने -54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। जूनियर वर्ग के 42-46 किलोग्राम भार वर्ग में लक्ष्य अधिकारी तथा सब-जूनियर वर्ग के 24-27 किलोग्राम भार वर्ग में मानस डालाकोटी ने भी स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल ने परेड लेकर किया पुलिस कर्मियों की दक्षता का आंकलन।

रजत पदक जीतने वालों में सीनियर वर्ग के 54-58 किलोग्राम भार वर्ग के विभोर भट्ट और जूनियर बालिका वर्ग के 48-52 किलोग्राम भार वर्ग की प्रियंशी टम्टा शामिल हैं। वहीं कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में भूमिका बनवाल, योगेंद्र, रीता आर्या, विशाखा राजपूत, याचना टम्टा, प्रियंशु आर्या और अम्बिका शामिल हैं। इसके अलावा कामाक्षी रावत और कृतज्ञ धामी ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  नगर में प्रथम बार कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय शहीद सैनिक स्कूल बनी विजयी टीम।

प्रतियोगिता में पदक जीतने के साथ ही क्लब के सात सदस्यों विश्वकेतु वैद्य, योगेंद्र, विभोर भट्ट, सागर सिंह अधिकारी, भूमिका बनवाल, रीता आर्या और प्रियंशी टम्टा ने नेशनल रेफरी कोर्स भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया और प्रतियोगिता में आधिकारिक रेफरी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

नैनीताल के खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर क्लब के संरक्षक एवं सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, वोविनम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष ऋषिपाल, सचिव विनोद लखेड़ा, डीएसए महासचिव मनोज जोशी, डॉ. मनोज सिंह बिष्ट, डॉ. युगल जोशी सहित खेल जगत से जुड़े लोगों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने पूरी टीम को बधाई दी। खेल प्रेमियों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद नैनीताल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर 13 पदक जीतकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। खिलाड़ियों की यह सफलता पहाड़ के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

यह भी पढ़ें 👉  डी.एस.बी.परिसर, नैनीताल में महिला स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यशाला।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad