जिला बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा आयोजित कैरम प्रतियोगिता में कुमाऊँ आयुक्त होंगे मुख्य अतिथि, चंद्रप्रकाश और मुकेश चंद्रा फाइनल में,होगा खिताबी मुकाबला।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- जिला बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा अधिवक्ता स्वर्गीय प्रताप सिंह मौनी स्मृति में आयोजित कैरम प्रतियोगिता में मंगलवार को बार हॉल में सिंगल्स श्रेणी के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई सिंगल्स वर्ग के सेमीफाइनल में चंद्रप्रकाश ने गौरव को तथा मुकेश चंद्रा ने यशपाल को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीतकर खिताबी दौर में जगह बनाई, आज चंद्रप्रकाश और मुकेश चंद्रा के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा वहीं डबल्स वर्ग में डी.एस. दानू और हंसराज सिजवाली की जोड़ी का मुकाबला तस्लीम और पंकज कुमार की जोड़ी से होगा दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए आमने-सामने होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी के जन्मदिन के सुअवसर पर बी.डी.पांडे अस्पताल मे मरीजों को फल आदि का वितरण किया गया।

आज प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कुमाऊँ आयुक्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और विजेताओं को सम्मानित करेंगे इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट, सचिव संजय सुयाल, उपाध्यक्ष कमल चिलवाल, उपसचिव नीरज गोस्वामी सहित कार्यकारिणी सदस्य, अधिवक्ता एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने देर रात तक तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा में एकल होली गायन स्वर्गीय चंद्र लाल साह की स्मृति में किया।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad