रामनगर में कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत द्वारा सड़कों का निरीक्षण, 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के दिए निर्देश।

खबर शेयर करें

रामनगर :- कुमाऊँ मंडलायुक्त दीपक रावत ने सोमवार को रामनगर पहुंचकर रामनगर-हल्द्वानी नए पुल से शहीद भगत सिंह चौक होते हुए नगर पालिका क्षेत्र तक विभिन्न सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था तथा सड़क किनारे जल निकासी सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए सड़कों को आगामी 15 अक्टूबर तक हर हाल में गड्ढामुक्त करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत एवं सुधार कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा 3 से 9 दिसंबर 2024 फिट इंडिया वीक 2024 का आयोजन

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क पर कहीं भी गड्ढे अथवा आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाली स्थिति नहीं रहनी चाहिए। संबंधित विभाग नियमित रूप से सड़कों का निरीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल मरम्मत एवं सुधार कार्य सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के सम्बन्ध में बैठक,सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान दिलाए जाने की बात।

मंडलायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात आमजन से सीधे जुड़ा विषय है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।
इस दौरान गोपाल सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त ने हिमालय संग्रहालय का किया निरीक्षण,संरक्षित ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad