अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कुष्ठ आश्रम में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,सुशासन एवं समर्पण की मिसाल बना स्वास्थ्य विभाग।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी:- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ राजपुरा, हल्द्वानी स्थित कुष्ठ आश्रम में सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. रश्मि पंत ने कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहां निवास कर रहे कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों से मुलाकात की और उनकी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीपी मशीन, शुगर मशीन, विटाडीन, रुई के साथ फल एवं छाछ वितरित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 16 सितंबर से श्री नन्दा देवी महोत्सव का शुभारंभ, उत्तराखंड की संस्कृति विरासत एवं परंपराओं के अदभुत समागम।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से हरसंभव स्वास्थ्य सेवा एवं सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आश्रम में निवासरत लोगों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  गुरु पूर्णिमा पर विशेष :- गुरु सर्वेश्वर का साक्षात्कार करवाकर शिष्य को जन्म मरण के बन्धन से मुक्त कर देते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जनपद नैनीताल के विभिन्न चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं सेवाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों को फल वितरित कर उनके स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन की कामना की गई।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। विशेष रूप से वृद्धजनों एवं जरूरतमंद लोगों को सम्मानजनक, संवेदनशील एवं निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कायकिंग एवं तैराकी प्रतियोगिता का सफल समापन, 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों की तैराकी रही मुख्य आकर्षण।

कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, डॉ. रजत भट्ट, डॉ. रेनू सूठा, मदन मेहरा, अजय भट्ट, मनोज मर्तोलिया एवं देवेंद्र बिष्ट सहित अन्य शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad