भीमताल में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ…. खेल, संस्कृति और नवाचार का भव्य संगम।

खबर शेयर करें

भीमताल:-ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर सोमवार को ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता से सराबोर नजर आया, जब परिसर में बास्केटबॉल, क्रिकेट एवं वॉलीबॉल कैंपस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। खिलाड़ियों और विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। पर्वतीय वादियों के बीच खेल मैदानों में रोमांचक मुकाबलों का आगाज हुआ।इसी अवसर पर पांच दिवसीय 3डी प्रिंटिंग कार्यशाला का भी शुभारंभ किया गया। कार्यशाला में केंद्रीय टूल रूम एवं ट्रेनिंग सेंटर, भुवनेश्वर (एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार) से आए विशेषज्ञ श्री निर्मल कुमार साहू ने विद्यार्थियों को 3डी प्रिंटिंग की आधुनिक तकनीकों, प्रोटोटाइपिंग, चिकित्सा एवं निर्माण क्षेत्र में इसके उपयोगों की जानकारी दी। साथ ही एफडीएम, एसएलए, डीएलपी और एसएलएस तकनीकों से भी परिचित कराया।विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन हेतु टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के विशेषज्ञ श्री अविक अग्रवाल, देवेश तुलश्यन एवं श्री मयंक के ने इंटरैक्टिव सत्र लिया। उन्होंने एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा इंजीनियरिंग जैसे उभरते क्षेत्रों में अवसरों पर प्रकाश डालते हुए प्रायोगिक कौशल, प्रोजेक्ट्स और हैकाथॉन के महत्व को बताया।रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित क्रिएटिव फोटोग्राफी कार्यशाला में प्रोफेशनल फोटोग्राफी मेंटर श्री वीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को डीएसएलआर कैमरा संचालन, कम्पोजिशन, पर्सपेक्टिव, नाइट फोटोग्राफी और पैनोरमा तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने अपने अनुभवों के साथ ‘छोटा कैलाश’, ‘मिल्की वे’ और ‘मुनस्यारी’ की शानदार तस्वीरें भी साझा कीं।सांस्कृतिक संध्या में विद्यार्थियों ने “देवभूमेः: दिव्यदर्शनम्” नामक नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से उत्तराखंड की देव संस्कृति को जीवंत कर दिया। कुमाऊं के लोकदेवताओं गोल्ज्यू देवता, गंगनाथ देवता और नंदा देवी पर आधारित नृत्य-नाटिका ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जागर परंपरा पर आधारित इस प्रस्तुति ने क्षेत्र की आध्यात्मिक विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।खेल, संस्कृति और ज्ञान का यह अनूठा संगम ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर की समग्र शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जहां युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल में 'हॉस्पिटैलिटी स्किल डेवलपमेंट सेंटर' का शुभारम्भ,कौशल आधारित रोजगार सृजन की दिशा में ऐतिहासिक पहल।
Ad Ad Ad