नैनीताल में रोटरी क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन, 17 शिक्षक-शिक्षिकाओं को “शिक्षक रत्न सम्मान” से किया सम्मानित।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- रोटरी क्लब की नैनीताल शाखा द्वारा बुधवार को बोट हाउस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी के गठन के शुभ अवसर पर रोटरी क्लब नैनीताल के युवा क्लब “इंटरैक्ट” के शिक्षक सलाहकारों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान एवं मार्गदर्शन के लिए “शिक्षक रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।

विभिन्न विद्यालयों से चयनित 17 शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं रोटरी मंडल-3110 के युवा वर्ग केइंट्रैक्ट सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 9 नवंबर को "एकल नृत्य प्रतियोगिता" का आयोजन, प्रतियोगिता में होगा नृत्य कौशल का प्रदर्शन।

यह सम्मान शिक्षकों के समर्पण, मार्गदर्शन एवं युवा पीढ़ी के व्यक्तित्व निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान का प्रतीक है।

नगर आगमन पर मुख्य अतिथि जसबीर सिंह भाटिया और सीडीएस गौरव जैन का भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने छोलिया नृत्य और परेड के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब की ओर से गर्ल्स फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को फुटबॉल किट प्रदान की गई। पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र शाह के नेतृत्व में नगरपालिका नर्सरी विद्यालय, मॉल रोड में किए गए नवीनीकरण और परिसर सुधार कार्य का प्रस्तुतीकरण किया गया रोटेरियनों व मंडल अध्यक्ष की मौजूदगी में रिबन काटकर कार्य का शुभारंभ किया गया और विद्यालय के नवीनीकरण की पुष्टि संबंधी पत्र नगरपालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल को सौंपा गया।
समारोह में विक्रम सियाल, सुमित खन्ना, मनोज लांबा, बबीता जैन, यतींद्र सूरी, योगेश शाह, सैयद काशिफ जाफरी, जितेंद्र शाह,जे.के. शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, साक्षी दुआ, ऋषि दुआ, प्रणय टुटेजा, विजय विग, अनित शाह समेत रोटरी क्लब के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पोल शिफ्टिंग के दौरान टला बड़ा हादसा।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad