सामाजिक कार्यकर्ता के प्रयासो से मिली सफलता, हिडिम्बा धाम में पेयजल समस्या का होगा समाधान।

खबर शेयर करें

भीमताल:- पाण्डव कालीन सातताल से लगभग 3 किमी ऊपर वन खंडि आश्रम हिडिम्बा धाम में पानी की किल्लत का समाधान जल्द होगा। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी की लगातार कोशिशों के बाद जल संस्थान ने 173 लाख की डीपीआर गठित कर शासन को भेजी है, और शासन स्तर से ईएफसी की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ विद्यालय नैनीताल (निशांत) मे विधिक साक्षरता एवम जागरूकता शिविर का आयोजन।

अधिशासी अभियंता गर्ब्याल ने बताया कि शीघ्र ही इस योजना की निविदा की कार्यवाही की जाएगी, जिससे हिडिम्बा धाम में पेयजल समस्या का समाधान होगा। यह योजना देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत होगी, जो सालभर यहां आते रहते हैं और धार्मिक कार्यक्रम, अनुष्ठान, पूजा पाठ करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में स्थित भूमिया देवता मंदिर में किया गया खिचड़ी भंडारा।

पूरन बृजवासी ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर विभाग, जिला प्रशासन, शासन के अधिकारियों के साथ लगातार संबंध बनाए रखे, जिससे यह योजना धरातल पर उतरने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में 'बाखली' ग्राम दुकान बनी आत्मनिर्भरता की नई पहचान,धामी सरकार के विज़न से सशक्त हुई ग्रामीण महिलाएं।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad