पर्वत पुत्र स्वo एन.डी.तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर अनुपम कबड़वाल ने दी श्रद्धांजलि, कुमाऊं विश्वविद्यालय का नाम उनके नाम पर रखने की मांग।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं केंद्रीय मंत्री रहे पर्वत पुत्र स्व. नारायण दत्त तिवारी की 101वीं जयंती एवं 8वीं पुण्यतिथि पर पूर्व अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी एवं छात्रसंघ कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के अनुपम कबड़वाल ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह आयोजित, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।

इस अवसर पर अनुपम कबड़वाल ने कहा कि, ‘यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में विकास एवं औद्योगिक प्रगति की नींव रखने वाले श्रद्धेय नारायण दत्त तिवारी जी का योगदान आज भी लोगों के स्मरण में है’। उन्होंने कहा कि तिवारी जी ने अपने कार्यकाल में विकास और जनहित से जुड़े अनेक कार्य किए, जिन्हें जनता आज भी याद करती है।

यह भी पढ़ें 👉  डी.एस.बी परिसर के शोधार्थी अरुण और पूजा ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की।

अनुपम कबड़वाल ने प्रदेश सरकार से मांग की कि श्रद्धेय नारायण दत्त तिवारी जी के योगदान और उनकी स्मृति को सम्मान देने के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय का नाम उनके नाम पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि, “ऐसा होने से नई पीढ़ी को उनके कार्यों और उत्तराखंड के विकास में उनके योगदान से परिचित होने का अवसर मिलेगा”।