नैनीताल:- उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशानिर्देशानुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विधिक सेवा योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल/जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में सिविल जज (सी.डि.) / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल के मार्गदर्शन में पैरालीगल वलंटियर व अधिकार मित्रों द्वारा ग्राम ल्वेशाल के तोक घटगाड श्रेत्र में डोर टू डोर के माध्यम से नालासा की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विधिक सेवा योजनाओं के बारे मे जगरूकता अभियान किया गया। इस मौके पर अधिकार मित्रों द्वारा ग्रामवासियों को उनके विधिक अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता एवं मध्यस्था, सुलह समझौता तथा पेंशन संबन्धित एवं श्रम कार्ड सम्बन्धित जानकारी भी दी गई।







