13वीं चन्द्र लाल साह विद्यालय स्तरीय तथा तृतीय राजेन्द्र लाल साह मेमोरियल ओपन ऐपण प्रतियोगिता सनवाल पब्लिक स्कूल नैनीताल ने की टीम चैम्पियनशिप अपने नाम, ओपन ऐपण प्रतियोगिता में निहारिका साह तथा विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में अस्मिता परिहार रही प्रथम।

खबर शेयर करें


नैनीताल:- नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान वृन्दावन पब्लिक स्कूल एवं साह चौधरी समाज द्वारा आयोजित 13वीं चन्द्र लाल साह विद्यालय स्तरीय व‌ तृतीय राजेन्द्र लाल साह मेमोरियल ओपन ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को वृन्दावन पब्लिक स्कूल में किया गया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ में इस कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती राखी साह, सह संयोजक श्रीमती भारती साह व आलोक साह के द्वारा सभी प्रतिभागियों को ऐपण प्रतियोगिता की नियमावली व ऐपण प्रतियोगिता के विषयों – लक्ष्मी चौकी,सरस्वती चौकी (6कोने वाली),शिव पीठ,नाता,लक्ष्मी-नारायणनव दुर्गा,जनेऊ,धूलि अर्घ चौकी के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
राखी साह ने बतलाया कि 13वीं चन्द्र लाल साह ऐपण प्रतियोगिता में प्रथम,द्बितीय,तृतीय तथा पांच सांत्वना पुरस्कार तथा तृतीय राजेन्द्र लाल साह मेमोरियल प्रतियोगिता में प्रथम,द्बितीय,तृतीय तथा दो सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।
इस वर्ष इस ऐपण प्रतियोगिता में भारतीय शहीद सैनिक,मोहन लाल साह, आल सैंटस, सनवाल पब्लिक स्कूल,राजकीय कन्या इंटर कालेज, नगर पालिका स्कूल काठगोदाम हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी निर्णायक बृजमोहन जोशी द्वारा विद्यार्थियों को ऐपण विधा के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बृजमोहन जोशी ने बतलाया कि ऐपण विधा में कोण,षटकोण,पंच कोण,अष्ट कोण,वृत्त आदि का क्या महत्व है। इसके साथ साथ जोशी द्वारा 108 की संख्या व 9 की संख्या के सम्बन्ध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।
निर्णायकों में थे रंगकर्मी व लोक चित्रकार बृजमोहन जोशी,श्रीमती जानकी साह,श्रीमती मंजू साह,श्रीमती सुधा साह,श्रीमती शीला साह।
इस ऐपण प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि थे नव नियुक्त कुल सचिव श्री रितेश साह। रितेश साह ने अपने सम्बोधन में कहा कि – प्रतियोगिता में प्रथम द्बितीय आना उतना महत्व नहीं रखता जितना प्रतियोगिता में सहभागिता करना। उन्होंने आयोजकों को तथा सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी की वो पिछले कई वर्षों से इस परम्परा का निर्वाह करते आ रहे हैं। मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये गये।
इस ओपन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निहारिका साह ने प्रथम,अंकिता रौतेला ने द्वितीय,याशवी रावत ने तृतीय स्थान,तथा कमला धामी ने चतुर्थ,अंजली बुधलाकोटी ने पंचम पुरुस्कार प्राप्त किया।
विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में अस्मिता परिहार सनवाल स्कूल ने प्रथम,गीतांजली हल्सी मोहनदास लाल साह ने द्वितीय,दिव्यांशी बोरा सनवाल स्कूल ने तृतीय स्थान तथा पंखुड़ी गोस्वामी मोहन लाल साह,भारती जोशी सनवाल स्कूल,यामिनी राजपूत नगर पालिका स्कूल काठगोदाम,ज्योत्सना आर्या मोहन लाल साह, आयुषी नगर पालिका स्कूल काठगोदाम हल्द्वानी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में प्राप्त अंकों के आधार पर सठबसे अधिक अंक प्राप्त कर
सनवाल पब्लिक स्कूल नैनीताल ने इस वर्ष की टीम चैम्पियनशिप अपने नाम की।

विशिष्ट अतिथियों श्रीमती ईसा साह,कान्हा साह,राजेन्द्र लाल,देवराज चौधरी, दिग्विजय साह।
इस प्रतियोगिता में हरीश लाल साह,मनोज साह,सुरेश लाल साह,ललित मोहन साह, मनोज साह,हितेश साह, दिग्विजय साह, मनीष साह,दीपा चौधरी, ज्योति चौधरी,अमिता साह तथा विभिन्न विद्यालयों से आये विद्यार्थियों व शिक्षीकाएं, वृन्दावन पब्लिक स्कूल परिवार उपस्थित रहा।
इस कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र साह द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तहसील हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण, सरकारी अभिलेखों की सुरक्षा में चूक, न्यायालयीन प्रक्रिया में बाहरी हस्तक्षेप...
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad