नैनीताल:- नगर की सक्रिय सामाजिक संगठन “हिल ट्रैक सोसाइटी फॉर एजुकेशन एनवायरनमेंट एंड एनर्जी” के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती कविता गंगोला जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजकीय बालक उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जैकेट प्रदान की गई श्रीमती कविता गंगोला द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए भविष्य में उनकी आवश्यकता के अनुसार हर जरूरत पूर्ण किए जाने को कहा गया उनके द्वारा अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव बच्चो के साथ साझा किये गए और बच्चो से प्रतिदिन विद्यालय उपस्थित रहने को कहा गया।उन्होंने बाल दिवस के अवसर पर सभी बच्चो को गैठिया स्थित अपने रिसोर्ट मे लंच कराने की घोषणा की।उन्होने कहा कि, ‘शिक्षा के क्षेत्र मे हिलट्रैक सोसाइटी द्वारा अभूतपूर्व कार्य किये जा रहे हैं उनके द्वारा कहा गया की वो हिलट्रैक सोसाइटी के साथ मिलकर इसी प्रकार समाज सेवा करती रहेंगी। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुशीला टम्टा द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर हिलट्रैक समिति की संस्थापक सदस्य कुमारी अदविका,श्री अमित सनवाल, श्री सुनील मिश्रा, श्री भुवन फुलारा, श्रीमती सरिता त्रिपाठी, श्रीमती मंजू पांडे, कुमारी ज्योति तिवारी एवं आलोक जोशी आदि उपस्थित रहे







