नैनीताल:- नगर पालिका परिषद के सभासदों ने नगर क्षेत्र में टोल एवं पार्किंग के टेंडर कराए जाने के संबंध में एक ज्ञापन अध्यक्ष महोदया एवं अधिशासी अधिकारी महोदय नगरपालिका परिषद नैनीताल को प्रेषित किया।
सभासदों का बताया कि नगर में पर्यटकों एवं स्थानीय वाहनों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस कारण नगर में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने तथा नगरपालिका की आप में वृद्धि के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में संचालित टोल एवं 4 पार्किंग स्थलों के संचालन हेतु निममानुसार टेंडर प्रक्रिया करायी जानी आवश्यक है।
ज्ञात हो कि नगर पालिका के आय के प्रमुख स्रोत लेक ब्रिज चुंगी और पार्किंग की वसूली उम्मीद के मुताबिक न होने से प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। शुल्क में बढ़ोतरी के बावजूद अनुमानित लक्ष्य प्राप्त नहीं हो पा रहा है। अब इन्हें दोबारा ठेके पर देने की योजना पर पालिका प्रबंधन विचार कर रहा है। बताते हैं कि नैनीताल के प्रवेश द्वार पर लेक ब्रिज चुगी से 6 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 4.36 करोड़ और खेल मैदान में संचालित पार्किंग से 4 करोड़ के सापेक्ष 3.38 करोड़ की आय हो पाई है। हाईकोर्ट के आदेश पर वर्तमान में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इसे संचालित कर रही हैं जबकि पहले यह ठेके पर था। सभासदो का मानना है कि नगर हित और बेहतर आय के लिए इन्हें ठेके पर देने के लिए पालिका गुहार की जाएगी।



