मुक्तेश्वर में विश्व पर्यटन दिवस पर चला स्वच्छता अभियान, सेवा, सुशासन एवं समर्पण।

खबर शेयर करें

मुक्तेश्वर /नैनीताल:- विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग नैनीताल द्वारा रविवार को पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्थानीय होटल व्यवसायियों, होम-स्टे संचालकों, टूर ऑपरेटरों एवं गाइडों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर चौली की जाली व महादेव मंदिर पर्यटन स्थलों में सफाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ हेमा का चयन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ।

जिला प्रशासन, नैनीताल के मार्गदर्शन में यह अभियान सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित किया गया।

इस अभियान में मुक्तेश्वर होटल एसोसिएशन के सुदर्शन सिंह साही व सचिव विक्रम सिंह बिष्ट, मुक्तेश्वर होम-स्टे एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र उनियाल के अलावा स्थानीय होटल व्यवसायी सुभाष जी, होटल सुकामा के प्रतिनिधि, स्थानीय टूर ऑपरेटर, गाइड व होम-स्टे स्वामियों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन,विभिन्न भार वर्गों में 18 पदक प्राप्त करें।

पर्यटन विभाग की ओर से जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्य के नेतृत्व में चन्दन सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह जनरल, मो. गफ्फार, दयाकिशन, पंकज हर्बोला, मो. नसीम, विनीत एवं होम-स्टे व्यवसायी दीपक सिंह मतोलिया आदि उपस्थित रहे। अभियान के उपरांत होटल सुकामा में एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नंधौर नदी में पांचों गेटों पर खनन हुआ प्रारम्भ, अपर जिलाधिकारी ने खनन निकासी की आवश्यक व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad