विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री का भीमताल में कार्यक्रम, मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण।

खबर शेयर करें

भीमताल:-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून को माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के भीमताल प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 3000 बोगनवेलिया पौधों का रोपण किया जाएगा। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगी, बल्कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता एवं हरित वातावरण को भी सुदृढ़ करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मे 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' कार्यक्रम का आयोजन,नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर रखने की ली शपथ।

निरीक्षण के दौरान श्री पांडे ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को पौधारोपण की समस्त तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा पौधों की गुणवत्ता एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पौधारोपण स्थल, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते सुनिश्चित कर लिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में धरोहर बाल आश्रय केंद्र में ग्राफिक एरा एनएसएस भीमताल इकाई द्वारा सार्थक जनसेवा कार्यक्रम आयोजित, सामाजिक जिम्मेदारी के साथ खुशियों का प्रवाह।
ADVERTISEMENTS Ad Ad