परिवहन विभाग के चेकिंग अभियान में 117 वाहनो के चालान 06 सीज।

खबर शेयर करें


नैनीताल:-सड़क दुर्घटना और अनाधिकृत वाहन संचालन के दृष्टिगत परिवहन विभाग के द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान संचालित किया जिसमें 117 वाहनों के चालान और छह वाहन सीज किए।
शुक्रवार को सहायक परिवहन अधिकारी श्री जितेंद्र सांगवान ,परिवहन अधिकारी श्री गोविंद सिंह, श्रीमती अनुभा आर्य परिवहन निरीक्षक श्री गिरीश कांडपाल ,श्रीआरसी पवार ,श्री नंदन रावत के द्वारा हल्द्वानी-कालाढूंगी, हल्द्वानी- नैनीताल, हल्द्वानी- भीमताल एवं नैनीताल मार्गों पर चेकिंग अभियान संचालित किया जिसमें टैक्सी, मैक्सी, बस, मोटरसाइकिल, टैक्सी बाइक, कार, ई रिक्शा, ऑटो, ट्रक आदि वाहनों की चेकिंग करते हुए ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड, हेलमेट, सीटबेल्ट, नंबर प्लेट, नो पार्किंग , लगेज ओवरसाइज, चालक द्वारा निर्धारित परमिट शर्तों का उल्लंघन आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 117 वाहनों के चालान करने के साथ ही ऑटो, ई रिक्शा सहित 06 वाहनों को सीज किया गया ।
इस प्रवर्तन कार्रवाई मे सहायक परिवहन निरीक्षक श्री अनिल कार्की,श्री गोधन सिंह, श्री अरविंद सिंह ह्यांकि , श्री मो दानिश प्रवर्तन चालक श्री महेंद्र कुमार, श्री विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश में "एस्मा एक्ट" लागू करने पर विरोध प्रदर्शन,"धामी सरकार" का फूंका पुतला।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad