अपर जिलाधिकारी ने कोटाबाग में आपदा कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के दिए निर्देश।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी:- शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने कोटाबाग विकासखंड क्षेत्र में चल रहे आपदा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डॉ० मोहित रौतेला और आयुष भंडारी ने की शिष्टाचार भेंट,क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा।

अपर जिलाधिकारी नेगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनता को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि कार्यों की निरंतर निगरानी की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल शहर में रोडवेज बस स्टेशन की स्थापना और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी कोटाबाग सहित लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad