नैनीताल में अचेत अवस्था में मिला युवक,चिकित्सकों ने किया उसे मृत घोषित।

LekhaniNews
खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर में मंगलवार को तल्लीताल क्षेत्र में एस.बी.आई. बैंक के पीछे एक 27 वर्षीय युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  परिवहन विभाग द्वारा नियम विरुद्ध वाहन संचालन के अभियोग में वाहनों के चालान व वाहनों को सीज किया गया ।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक कुछ समय पहले लड़खड़ाते हुए एस.बी.आई. बैंक के पीछे की ओर गया था। मृतक की पहचान शारिक (27) पुत्र स्वर्गीय ताहिर खां, निवासी घेर फारूक शाह खान, इमली वाली मस्जिद, थाना कोतवाली रामपुर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल में 'समग्र स्वास्थ्य और कल्याण' पर कार्यशाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शारिक पिछले सात-आठ वर्षों से नगर में रहकर पार्किंग और पर्यटक गाइड का कार्य करता था।

एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  छटवां राज्य वित्त आयोग टीम का नैनीताल जिले में तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम, स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति एवं विकास योजनाओं की समीक्षा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad