ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी,भीमताल परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, युवाओं के दिखा अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रप्रेम।

खबर शेयर करें

भीमताल/नैनीताल:-ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में भारत का 77वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय थीम “वन्दे मातरम् के 150 वर्ष” के अनुरूप अत्यंत गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माननीय निदेशक, भीमताल परिसर द्वारा एनसीसी टुकड़ी के निरीक्षण से हुई, जिसमें सार्जेंट सारांश बिष्ट ने उत्कृष्ट नेतृत्व करते हुए परेड की कमान संभाली। इसके पश्चात निदेशक महोदय ने अनुशासित एवं सुसज्जित एनसीसी दल का निरीक्षण किया और पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इसके बाद अंडर ऑफिसर अनुष्का मेहरा के नेतृत्व में एनसीसी की भव्य परेड प्रस्तुत की गई, जिसने युवाओं के अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रप्रेम को दर्शाया।
कार्यक्रम में निदेशक, भीमताल परिसर ने “जय हिंद” के उद्घोष के साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने 26 जनवरी 1950 के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान अंगीकरण, स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों तथा देश को वैश्विक पहचान दिलाने में योगदान देने वाले दूरदर्शी नेताओं, सुरक्षा बलों, नौकरशाहों और उद्योगपतियों के योगदान को स्मरण किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ बिताया आत्मीय समय,सफलता के दिए मंत्र।

उन्होंने कहा कि संविधान केवल अधिकारों की बात नहीं करता, बल्कि कर्तव्यों की भी याद दिलाता है, जिनका पालन करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। गणतंत्र दिवस हमें अपने गौरवशाली अतीत पर गर्व करने के साथ-साथ भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना पर बल देते हुए विश्व को एक परिवार मानने और वैश्विक नागरिक के रूप में जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की कर्णिका नेगी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल की 152वीं रैंक, हल्द्वानी की बेटी ने लहराया परचम।

युवाओं की भूमिका पर बोलते हुए उन्होंने उन्हें ऊर्जा और नवाचार से भरपूर शक्ति बताया और इस ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा जैसे अग्रणी शिक्षण संस्थान शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छात्रों को “इंडिया” संबोधित करते हुए उन्होंने अच्छे नागरिक बनने की व्यक्तिगत शपथ लेने को प्रेरित किया और अपने संबोधन का समापन “Service Before Self” के संदेश के साथ किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के जन संगठनों का सरकार की छात्र विरोधी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान,केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

कार्यक्रम में एनएसएस इकाई द्वारा देशभक्ति नृत्य तथा ‘स्वर तरंग’ क्लब द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत ने समां बांध दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन भूमिका नयाल और सक्षम अवस्थी ने किया। अंत में सभी को मिठाइयां वितरित की गईं तथा हाई-टी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर गणतंत्र दिवस की भावना ने संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों में एक सशक्त, एकजुट भारत के निर्माण हेतु साझा दायित्व की नई ऊर्जा का संचार किया, जो “वन्दे मातरम्” की भावना से प्रेरित रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad