अल्मोड़ा में महिला कल्याण संस्था द्वारा महिला होली का आयोजन।

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा द्वारा नन्दा देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित महिला होली गायन, नृत्य,व स्वांग प्रतियोगिता में कुल 12 ( मां जगदम्बा टीम धारा नौला, सर्वोदय नगर,नियर स्टेडियम, मातृशक्ति खत्याड़ी, जाखन देवी, जन शिक्षण महिला संस्थान धारा नौला, न्यू इन्द्रा कालोनी, कोकिला महिला सांस्कृतिक संस्था, देवी मंदिर खत्याड़ी,जोहार,स्युनरा कोट ) सांस्कृतिक संस्थाओं ने सहभागिता की। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कैलाश चंद्र शर्मा पूर्व विधायक, प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी।
महिला कल्याण संस्था की रीता दुर्गापाल, चन्द्रा अग्रवाल, मीता उपाध्यक्ष, पुष्पा सती तथा महिला कल्याण संस्था परिवार की सभी सदस्यों व पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर महिला होली प्रतियोगिता का शुभारंभ किया ।दीप प्रज्ज्वलित करते समय सभी प्रतिभागियों द्वारा गणेश जी की होली -सिद्धी को दाता विघ्न विनाशन का गायन किया गया।
इसके बाद सभी प्रतिभागियों द्वारा बहुत ही सुन्दर सुनदर प्रस्तुतियां दी गयी।
इस कार्यक्रम के निर्णायक थे रंग कर्मी बृजमोहन जोशी, रमेश लाल, श्रीमती मंजू पाण्डे,,श्रीमती ललिता जोशी। कार्यक्रम का संचालन मीता के द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर यूनिवर्सिटी में इंटर-यूनिवर्सिटी डिबेट प्रतियोगिता , ग्राफिक एरा ने मारी बाजी।
Ad