दुःखद:- पूर्व सभासद गजाला खान का आकस्मिक निधन, लगातार 10 वर्षों तक रही नगर पालिका सभासद,नगर में शोक की लहर।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर की दबंग महिला जनप्रतिनिधि गजाला खान(62) का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह इंतकाल हो गया उनकी नमाज ए जनाज़ा बाद नमाज ए ईशा मल्लीताल जामा मस्जिद मे होगी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में सक्षम सेंटर का शुभारंभ : वित्तीय साक्षरता से सशक्त होंगी ग्रामीण महिलाएँ।

मरहूम गजाला खान 10 वर्षो तक लगातार नगर पालिका नैनीताल की सभासद और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रही, वो काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी इस बीच कुछ महीनों से उनका स्वास्थ्य अधिक खराब हो गया था। वो दो बेटे और एक बेटी सहित भरा पुरा परिवार छोड गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस।

इन्के निधन पर नगर के विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संगठनों, बुद्धजीवियों, होटल व्यापरियों, राजनैतिक दलों ने शोक व्यक्त किया है।

Ad Ad Ad