नैनीताल:-नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के परिणाम की जिलाधिकारी ने औपचारिक घोषणा कर दी हैं दोनों ही परिणाम कांग्रेस और भाजपा के लिहाज से सुखद रहे हैं एक सीट पर भाजपा ने जबकि दूसरी पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है हालांकि एक मत का रद्द होना सियासी हल्कों में कांग्रेस के लिए नुकसान का सौदा बताया गया है अध्यक्ष पद पर कुल 22 वोटो में से एक मत निरस्त हो गया 21 वैध मतों में 11 मत भाजपा की दीपा को प्राप्त हुए जबकि 10 मत कांग्रेस की पुष्पा नेगी को मिले लिहाजा एक वोट से सीट बीजेपी की झोली में चली गई यहां जो एक मत रद्द हुआ है सियासी हल्को में वह कांग्रेस के लिए नुकसान वाली बात बताई गई है क्योंकि उपाध्यक्ष पद पर दोनों ही प्रत्याशियों को 11 ,11 मत मिले हैं ,जिसके बाद लॉटरी द्वारा परिणाम घोषित किया गया। भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही आज खुशी का दिन साबित हुआ क्योंकि भाजपा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा हासिल किया वहीं किस्मत ने कांग्रेस प्रत्याशी का साथ दिया और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की झोली में चला गया।
नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के परिणाम की घोषणा, अध्यक्ष भाजपा और उपाध्यक्ष कॉंग्रेस से।
