हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन मोड, अवैध निर्माण हटाने के निर्देश, जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी :- अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने आज हल्द्वानी शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माणों के खिलाफ सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अवैध तरीके से निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के दृष्टिगत विभिन्न सड़कों की प्रगति की समीक्षा की, जरूरी दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दो व्यक्तियों द्वारा अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि चार दिन के भीतर अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में पर्यटकों ओर नाव चालक के बीच विवाद ,04 पर्यटकों के विरुद्ध हुए चलानी कार्यवाही।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सरोवर नगरी नैनीताल का 183वां जन्मदिन मनाया, स्कूली बच्चों के साथ ही पर्यटकों ने भी मनाया नैनीताल का जन्मदिन।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Ad Ad