हल्द्वानी में ‘थाल सेवा’ ने पूरे किए जनसेवा के आठ वर्ष,समाज में सेवा और सहयोग की भावना….

खबर शेयर करें

हल्द्वानी:- नगर में थाल सेवा जरूरतमंदों को कम कीमत पर भोजन उपलब्ध कराकर समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा दे रही है। थाल सेवा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराना है,जरूरतमंदों को महज पांच रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने वाली थाल सेवा ने अपने आठ वर्ष पूरे कर लिए हैं। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) के निकट “लिटिल मिरेकल फाउंडेशन” की ओर से संचालित यह सेवा अक्टूबर 2018 से लगातार जारी है। इन आठ वर्षों में सेवा के माध्यम से अब तक 32 लाख 70 हजार थालियों में भोजन परोसा जा चुका है। खास बात यह है कि सेवा साल के 365 दिन बिना किसी रुकावट के संचालित होती है। महंगाई के दौर में मात्र पांच रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने की यह पहल जरूरतमंद लोगों के लिए सहारा बनी हुई है।
थाल सेवा की शुरुआत 18 अक्टूबर 2018 को तत्कालीन आरएफसी पद पर तैनात ललित मोहन रयाल ने अपने हाथों से की थी। आठ वर्ष बाद नैनीताल के जिलाधिकारी के रूप में हल्द्वानी पहुंचे रयाल ने थाल सेवा से जुड़कर टीम का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने आठ वर्षों से लगातार संचालित इस सेवा को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और सेवा कार्य में जुटे सदस्यों का हौसला बढ़ाया।
वर्ष 2018 में लिटिल मिरेकल फाउंडेशन के दिनेश मानसेरा ने 11 लोगों की टीम के साथ थाल सेवा की शुरुआत की थी। लोगों के सहयोग से संचालित इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों को बेहद कम कीमत पर भरपेट भोजन कराना है।विगत आठ वर्षों से थाल सेवा का सफर लगातार आगे बढ़ा है और लाखों लोग इसका लाभ उठा चुके हैं।
इस अवसर पर थाल सेवा के अध्यक्ष उमंग वासुदेवा, राजीव बग्गा, राजीव वाही, राहुल वार्ष्णेय, प्रवीण मित्तल, अतुल वर्मा, संजय बग्गा, सरयू प्रसाद, महेंद्र सिंह और दिनेश आर्य सहित अन्य सेवा सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष होने पर कार्यक्रम, 'आत्म बोध से विश्वबोध' विषय पर सेमिनार आयोजित।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad