विश्व पुस्तक दिवस पर ‘शिक्षा से जागरूकता, जागरूकता से मतदान’ विषय पर स्वीप कार्यक्रम आयोजित।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी:- एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी के लाल बहादुर शास्त्री सभागार में विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर ‘‘शिक्षा से जागरूकता, जागरूकता से मतदान’’ थीम पर आधारित स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक रॉय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकों का हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। बचपन से लेकर जीवन के अंतिम पड़ाव तक पुस्तकों से हमारा गहरा नाता होता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में कंप्यूटर, मोबाइल एवं इंटरनेट ने पुस्तकों का स्थान ले लिया है, जिससे पुस्तकों के प्रति लोगों की रुचि कम हो रही है। ऐसे में विश्व पुस्तक दिवस जैसे आयोजनों से पुस्तकों के महत्व को पुनः रेखांकित करने का अवसर मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा "कुमाऊँनी का बोलता शब्दकोश" विषयक त्रिदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला, कुमाऊँनी भाषा के संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल।

उन्होंने कहा कि यह दिवस अतीत और भविष्य के बीच एक सेतु का कार्य करता है और विभिन्न संस्कृतियों को जोड़ने में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों से न केवल ज्ञान बढ़ता है बल्कि यह एक जागरूक नागरिक बनने की दिशा में भी सहायक होती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'हरेला' विशेष:- सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने वाला हरेला पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है:डॉo ललित तिवारी।

कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान की प्रक्रिया एवं उसके महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना आवश्यक है। सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनावों के लिए जन-सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में लेखकों व प्रकाशकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो गया। साथ ही ‘‘भारत के लोकतंत्र’’ विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  आईपीएससी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन,देशभर के खिलाड़ियों के बीच बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल का दबदबा,ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल।

कार्यक्रम में लेखक/प्रकाशक डॉ. पुष्पलता जोशी, प्रो. प्रभा पंत, सतीश पंत, दामोदर जोशी, डॉ. गजेन्द्र बड़ौनी, प्रदीप उपाध्याय, डॉ. एन.एस. बनकोटी तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा व्याख्यान दिए गए।

इस अवसर पर एनएसएस, एनसीसी, जीजीआईसी, एमबीपीजी कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad