हार्टी टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, रामगढ़ बनेगा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र: सांसद अजय भट्ट

खबर शेयर करें

भवाली/नैनीताल:-उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हार्टी टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयास तेज़ हो गए हैं। मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने रामगढ़ स्थित सेब बागान का निरीक्षण किया और चल रहे कार्यों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सांसद भट्ट ने कहा कि हार्टी टूरिज्म के माध्यम से पर्यटकों को एक नई तरह की अनुभवात्मक यात्रा का अवसर मिलेगा। यह पहल स्थानीय लोगों के लिए अवसरों एवं रोजगार के नए द्वार भी खोलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट पुलिस ने स्कूली छात्राओं को महिला अपराध एवं साइबर सुरक्षा के बारे में किया जागरूक, साईबर फ़्रॉड हो जाने पर तत्काल 1930 पर करे शिकायत।

उन्होंने बताया कि रामगढ़ में आठ एकड़ भूमि पर पाँच करोड़ रुपये से अधिक की लागत से एक विशेष परियोजना विकसित की जा रही है। इस परियोजना के अंतर्गत पर्यटकों को सेब के बागीचों की सैर का सुखद अनुभव प्राप्त होगा। साथ ही, किसानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र और पर्यटकों के लिए आधुनिक कैफे हट्स में ठहरने की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यह पहल क्षेत्रीय पर्यटन को नई दिशा देने के साथ-साथ कृषि आधारित स्वरोजगार को भी मजबूती प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी नैनीताल ने निजी स्कूलों में फीस, किताब और यूनिफॉर्म को लेकर दिए सख्त निर्देश.....

इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय, शिवांशु जोशी, रवि नयाल, प्रदीप ढेला, भारत भूषण चुग, कुंदन चिलवाल, देवेंद्र बिष्ट, शुभम कुमार, उद्यान अधीक्षक सरस्वती बृजवाल एवं ए.डी.ओ. विपिन चंद्र गर्वाल उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल ने गोलापार स्टेडियम ओर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी की सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया जायजा,अधीनस्थों को सभी तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad